गरीब बच्चों के लिए कंप्यूटर लैब बनाने में हमारी मदद करें

TAX BENEFITS Campaign Banner
About the Fundraiser

ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन केंदुआ गरीब और जरूरतमंद बच्चों एवं बच्चियों की शिक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है।             आज के समय में कंप्यूटर शिक्षा बच्चों के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन हमारे केंद्र में पर्याप्त कंप्यूटर उपलब्ध नहीं हैं। हम गरीब बच्चों के लिए एक कंप्यूटर लैब शुरू करना चाहते हैं, ताकि वे कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर सकें और अपनी पढ़ाई एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।

हमारा लक्ष्य 10 कंप्यूटर उपलब्ध कराना है। एक कंप्यूटर दान करके आप एक जरूरतमंद बच्चे के भविष्य को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं।

आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस अभियान में सहयोग करें और गरीब बच्चों के लिए कंप्यूटर लैब बनाने में हमारी मदद करें। आपका छोटा सा सहयोग किसी बच्चे के लिए एक बड़े अवसर का कारण बन सकता है।

आइए, मिलकर बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ें और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें।

धन्यवाद।

ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन केंदुआ

केंदुआ नं. 4, कुस्तौर, धनबाद, झारखंड

People like you contributed to these Fundraisers

Similar fundraisers that need your support